फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर सीनियर्स ने किच्छा को हराया

Sun, 07 Jan 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
किच्छा में क्रिकेट मैच में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते चीनी मिल के अ​धिशासी निदेशक त्रिलो
विज्ञापन
किच्छा। रुद्रपुर सीनियर्स ने किच्छा सीनियर्स को सद्भावना क्रिकेट मैच में 76 रन से हराया। शुगर फैक्टरी मैदान में आयोजित मैच में रुद्रपुर सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। रुद्रपुर सीनियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए। अमित वर्मा ने 69 रनों का योगदान दिया। किच्छा की ओर से एमपी सिंह ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन



किच्छा सीनियर्स की टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पूर्व चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने मैच का शुभारंभ किया। वहां तारी टाकुली, जीवन जोशी, देवेंद्र पांडे, अजय श्रीवास्तव, दीपू चौधरी, लक्ष्मण धुधत्याल आदि थे। इधर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही नगर के सीनियर सिटीजन के साथ चीनी मिल मैदान में क्रिकेट मैच आयोजित करवाया जाएगा। संवाद


अंडर-17 क्रिकेट ट्राॅफी पर जवाहरनगर का कब्जा

पंतनगर। शांतिपुरी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांधी मैदान में पंतनगर व जवाहर नगर के बीच खेला गया। जवाहरनगर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंतनगर की टीम 29 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जवाहर नगर की टीम 62 रन से विजय रही। पूर्व दर्जामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिया। वहां पवन मेहता, निखिल बोरा, महिपाल सिंह बोरा, दीपक, आशीष, साहिल, रोहित, पंकज, सनी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें