फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर पुलिस ने यूपी के अपराधी गोपी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

Thu, 09 Oct 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर कॉलेज में फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार को रुद्रपुर पुलिस डुगडुगी बजाकर उत्तरप्रदेश के बहेड़ी पहुंची और आरोपी मनप्रीत उर्फ गोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने रुद्रपुर कॉलेज में फायरिंग के 15 आरोपियों पर केस दर्ज किया है जिसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर गगन रतनपुरिया अस्पताल में भर्ती है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घरों की कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। बुधवार को आदर्श नगर चौकी इंचार्ज होशियार सिंह की अगुवाई में एक टीम यूपी के बहेड़ी स्थित गरबपुरा गांव में पहुंची और गोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। परिजनों को पुलिस ने चेताया कि एक-दो दिन में गोपी ने गिरफ्तारी नहीं दी तो घर की कुर्की कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें