खटीमा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डों के सत्यापन के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र अंर्तगत वार्ड एक से वार्ड 20 तक राशन कार्डों की जांच होगी। दोनों टीमों में चार-चार सदस्य हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह धामी ने शीघ्र ही राशन कार्डों का सत्यापन कार्य शुरू होगा।