फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर की बड़ी छलांग, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम ने बड़ी छलांग लगाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत रुद्रपुर नगर निगम को क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने कहा कि हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार मिलना केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर और उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है जिन्होंने रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दिया है। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन से रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इनसेट
चुनौतियां लगातार बढ़ती गईं, लेकिन व्यवस्था बिखरी नहीं, 2011 में 1.40 लाख थी अब 2.30 लाख पहुंची आबादी
रुद्रपुर। रुद्रपुर की स्वच्छता में नंबर वन की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि शहर की चुनौतियां लगातार बढ़ती गईं लेकिन व्यवस्था बिखरी नहीं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार रुद्रपुर की कुल शहरी आबादी 1,40,857 थी। वर्तमान में शहर की अनुमानित आबादी 2.09 लाख से 2.30 लाख के बीच पहुंच गई है। यानी करीब डेढ़ दशक में आबादी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

आबादी के साथ शहर का दायरा भी बढ़ा। रुद्रपुर नगर निगम में पहले 20 वार्ड थे जिन्हें परिसीमन के बाद बढ़ाकर 40 वार्ड कर दिया गया है। वार्ड दोगुनी गलियां, दोगुने घर, दोगुना कूड़ा और दोगुनी जिम्मेदारी। आमतौर पर माना जाता है कि आबादी और वार्ड बढ़ने पर सफाई व्यवस्था बिगड़ जाती है लेकिन रुद्रपुर ने इस धारणा को तोड़ दिया। बढ़ती आबादी के बीच भी नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को संभाले रखा। यही वजह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रुद्रपुर हिमालयी राज्यों में अव्वल रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें