तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
गांव निर्मल नगर निवासी हर्षित साना (25) पुत्र हरेंद्र साना बृहस्पतिवार को घर से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आस-पास के क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
रविवार को पशुओं को चराने गए व्यक्ति ने गांव के समीप बैगुल नदी के किनारे सिडकुल फेस-टू में शव पेड़ से लटका देखा,तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हर्षित साना के रूप में कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार माह पहले हर्षित का विवाह हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह सिडकुल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता हरेंद्र साना की गांव में ही दुकान है।