फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी से 1.36 करोड़ रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रापर्टी डीलर ने आढ़ती, उसके पुत्र और विवाहित पुत्री के खिलाफ जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी से 1.36 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। डीलर की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी जाहिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जमीनों की खरीदता और बेचता है। एक फरवरी, 2021 को उसने रामश्याम कॉलोनी निवासी रघुनाथ अरोरा से बांसखेड़ा कला स्थित खसरा नंबर 253 रकबा 0.360 हेक्टेयर भूमि का सौदा 1.36 करोड़ में किया था। सौदे के समय रघुनाथ को पांच लाख रुपये देकर जमीन का इकरारनामा किया था। आरोप है कि रघुनाथ अरोरा के बताए अनुसार उसने वाराणसी निवासी उसकी पुत्री मनी अरोरा के बैंक खाते में कुल 60 लाख रुपये जमा कराए। शेष रकम उसने रघुनाथ और उसके पुत्र विराट को दी।
बताया कि वह जमीन भू अभिलेखों में उसकी पुत्री मनी के नाम दर्ज है जबकि रघुनाथ ने खुद को भूमि का मालिक दर्शाया है। इस बारे में पूछने पर रघुनाथ अरोरा ने अभद्रता कर उसे धमकाया। धोखाधड़ी में उसका पुत्र विराट भी हमसाज है। आरोप है कि तीनों के खिलाफ कानपुर, देहरादून समेत विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। तहरीर पर पुलिस ने रघुनाथ, उसकी पुत्री मनी अरोरा व पुत्र विराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
1.36 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में आढ़ती रघुनाथ और उसके बेटा, बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गंभीर प्रकरण है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें