फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च तीखी तो टमाटर भी हुआ लाल

Fri, 04 Aug 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
tomato
विज्ञापन
सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। दो हफ्ते के भीतर सब्जियों के दामों में तीसरी बार बढ़ोत्तरी होने से महिलाएं चुनिंदा सब्जियां ही खरीद पा रही है। बाजार में जो हरी मिर्च पिछले हफ्ते 80 रुपये किलो बिक रही थी अब वह 100 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं टमाटर भी 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है की मंडी में ही सब्जी महंगी मिलने के कारण उन्हें महंगे दामों पर सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं। बताया कि अगले एक हफ्ते के भीतर सब्जियों के दामों में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। प्याज और गोभी के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।  

सब्जी विक्रेता नासिर ने बताया कि अधिक बरसात होने के कारण खेतों में सब्जियां सड़ गई हैं। स्टॉक कम होने के चलते सब्जियों के दामों में उछाल आया है। नासिर ने बताया कि गुजरात में बाढ़ आने के कारण टमाटर महंगा हो गया है। 
विज्ञापन


बताया कि प्याज भी नासिक से आ रही है इस कारण से इसके भी महंगे होने की आशंका है। सब्जी लेने आईं सुषमा और संगीता ने बताया की महंगी सब्जियों ने रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ के रख दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण बच्चों के टिफिन से भी अब हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। 
विज्ञापन


सब्जियों के दाम प्रति किलो में  
आलू   -         20 - 25 
प्याज   -         25 
मिर्च   -         80 
शिमला मिर्च  -  80 
खीरा -           30 
अरबी -          30  
चुकंदर -        50 
गोभी  -         60- 80 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें