फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर्स को बंधक बनाकर लूटी कार और साढ़े तीन लाख रुपये

Wed, 13 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर बिंदुखेड़ा गांव में राइस मिलर्स को बंधक बनाकर दिनदहाड़े होंडा सिटी कार, साढ़े तीन लाख की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर राइस मिलर्स के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सुपरवाइजरों को गोली मारकर कैश लूटने की घटना के तीन घंटे बाद हुई लूट की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पीड़ित ने सीओ को घटना की तहरीर दे दी है। 

मुख्य बाजार निवासी अर्पित छाबड़ा पुत्र श्याम सुंदर की बिंदुखेड़ा गांव में अराध्या इंडस्ट्री नाम से धान मिल है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अर्पित मिल से साढ़े तीन लाख रुपये का कैश लेकर होंडा सिटी कार संख्या यूके06एएफ 1600 से रुद्रपुर आने को निकले थे। गेट से निकलते ही बिना नंबर स्विफ्ट कार में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार रुकवाई। 
विज्ञापन


दो बदमाश उतरे और उन्होंने अर्पित को कार से खींचा और फिर कार के भीतर धकेलकर स्टेरिंग पर कब्जा कर लिया। जब अर्पित ने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। 

जब तक अर्पित कुछ समझ पाता, बदमाश उसे कार से फेंककर नकदी और कार लेकर फरार हो गए। कार में रखा मोबाइल भी बदमाश अपने साथ ले गए। सिर पर बट से वार से लहूलुहान अर्पित ने किसी तरह पुलिस को लूट की सूचना दी। रुद्रपुर क्षेत्र में दूसरी लूट की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। 

पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही पीड़ित से भी घटना की जानकारी ली। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि कुछ ही घंटों के अंतराल में लूट की दो घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही लुटेरों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों के खुलासे में एएसपी के निर्देश में टीमें लगी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें