फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खुलासा... चार लैपटॉप और बाइक सहित दो गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों राजू विश्वास (23) निवासी वार्ड नंबर-06, इंटर कॉलेज के पीछे, दिनेशपुर और इंद्रजीत मंडल (27) निवासी वार्ड नंबर-04, दुर्गा माता वाली गली, दिनेशपुर को गिरफ्तार किया है। उनसे चार लैपटॉप और चोरी की एक बाइक बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम बराखेड़ा निवासी अंकुर चावला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चोर दिनेशपुर–मटकोटा रोड पर अशोका रिसोर्ट के पास स्थित प्राइम ओवरसीज कार्यालय से लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाए गए थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने पांच जनवरी को चेकिंग के दौरान ग्राम सूरजपुर होते हुए दिनेशपुर अंडरपास के पास एक झोपड़ी के निकट से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें