फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नईबस्ती में नुमाइश नहीं लगाने को सभासदों ने दिया ज्ञापन

Tue, 06 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका के कुछ सभासदों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उन्होंने वार्ड नंबर 20 में नुमाइश नहीं लगाने की मांग की। सभासद मोहम्मद यामीन व इश्हाक हुसैन ने तहसीलदार दिलीप सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि वार्ड 20 स्थित मोहल्ला नईबस्ती नहर पार यूपी के एक व्यक्ति ने प्रशासन से नुमाइश लगाने की अनुमति मांगी है। आरोप है कि गत वर्ष इसी नुमाइश के कारण नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। इन्हीं घटनाओं की फिर से पुनरावृत्ति न हो इस कारण क्षेत्र में नुमाइश लगाने की अनुमति नहीं दी जाए। तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम को प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। उन्हीं के कार्यालय से इस पर कार्रवाई होनी है। ज्ञापन देने वालों में मकसूद अहमद, साजिद, मो. सिराज, शहजाद, शमशेर अली आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें