फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने का लिया संकल्प

Fri, 16 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जिला संसाधन एकक विभाग ने उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प लिया गया। शिविर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षक एवं समन्वयकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीआरसी सभागार में आयोजित शिविर में डायट से आए कार्यक्रम समन्वयक मुकुल कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज के प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाना है। योजना के तहत 15 साल या उससे अधिक उम्र के निरक्षर व्यस्कों को पढ़ना लिखना और बुनियादी गणित का ज्ञान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिये योजना से जुड़ी कई जानकारी शिक्षकों से साझा की। प्रभारी बीईओ सीताराम कछारी ने योजना को जन आंदोलन के रूप से चलाने का आह्वान किया। वहां कौशल चैहान, पवन कुमार चैहान, विजेंद्र सिंह, कौशल त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें