फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी की बरामदगी के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
केलाखेड़ा थाना गेट पर धरने पर बैठे विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता।
विज्ञापन
केलाखेड़ा। किशोरी की बरामदगी 18 दिन बाद भी नहीं होने से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में साढ़े तीन घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहां पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मामले को लव जिहाद बताते हुए पुलिस से सख्त लहजे में किशोरी की जल्द बरामदगी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी किशोरी 28 अप्रैल को लापता हो गई थी। पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। मामले को लेकर 30 अप्रैल को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी का घेराव किया था।
छह मई को भी कार्यकर्ताओं ने किशोरी की जल्द बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन के चेतावनी दी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर नारेबाजी के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। सीओ विभव सैनी और थाना प्रभारी अशोक कुमार के समझाने के बावजूद भी विहिप कार्यकर्ता धरने से नहीं उठे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सीओ विभव सैनी से सख्त लहजे में वार्ता करते हुए किशोरी को जल्द बरामद करने के लिए कहा। सीओ ने विधायक समेत कार्यकर्ताओं को जल्द किशोरी बरामद करने के लिए आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
वहां विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, जिला अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, राजेंद्र मेहरा, पूरन जोशी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, तरुण वशिष्ट, रोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें