फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्मशान घाट में अंतिम संस्कार का विरोध, हंगामा

Mon, 22 Jan 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर लोगो को समझाते तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर खुर्द में आबादी के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पर आसपास के लोगों ने विरोध जताया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने दोनों पक्ष को समझाया और अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पहले यहां अंतिम संस्कार किया जाता था, लेकिन अब आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इसलिए यहां अब अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। वहीं जो लोग शव लेकर आए थे, उन्होंने कहा कि श्मशान घाट पहले से ही यहीं हैं, इसलिए अंतिम संस्कार यहीं किया जाएगा।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार पंकज चंदोला ने समझाया कि कागजों में यहां श्मशान घाट दर्ज है। नई व्यवस्था होने तक इसे श्मशान घाट ही माना जाएगा। बाद में दोनों पक्षों को समझाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों को उच्चाधिकारियों से मिलकर अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें