खोखराताल मंदिर के पीछे बुधवार शाम 15 से 20 फीट के अजगर दिखने से लोगों में खलबली मच गई। अजगरों की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने अजगरों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काशीपुर के खोखराताल मंदिर के पीछे बुधवार शाम 15 से 20 फीट के अजगर दिखने से लोगों में खलबली मच गई। अजगरों की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने अजगरों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को काशीपुर के खोखराताल क्षेत्र में वन विभाग ने 2.5 क्विंटल से अधिक वजन के तीन विशालकाय अजगरों का सफल रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू विशेषज्ञ तालिब हुसैन ने बताया कि इनमें दो नर और एक मादा अजगर शामिल थे। वन विभाग ने इन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।