टीमा में सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं सदस्य।
- फोटो : KHATIMA
गोदामों की मरम्मत कराएगी सोसायटी
मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक में किसानों के हित में अनेक प्रस्ताव पारित हुए। समिति अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा की अध्यक्षता एवं विशेष सचिव सुजयेश नवानी के संचालन में बोर्ड सदस्यों ने किराए के गोदामों के बजाय समिति के जीर्णशीर्ण गोदामों की मरम्मत कर उन्हें इस्तेमाल कर समिति के खर्च को कम करने का निर्णय लिया।
समिति के सभागार में संपन्न बोर्ड बैठक में डायरेक्टरों ने गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर के निरीक्षण के लिए समिति के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को समिति से वेतन नहीं देने, चीनी मिलों के गन्ना सेंटरों के नाम नहीं बदलने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। वरिष्ठ लिपिक विनीत सक्सेना ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। बैठक में उपाध्यक्ष मनविंदर सिंह खैरा, रक्षपाल सिंह, मनमोहन सिंह सोहेल, अमरीक सिंह, मुकेश, मान सिंह, अवधेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि थे।
फोटो-12केटीएम05पी