बाजपुर। एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर लड़के पक्ष पर दस लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर शादी करने से इंकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर पट्टी निवासी बलवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू की शादी का रिश्ता यूपी के मुरादाबाद लाइन पार चाऊ की बस्ती निवासी योगेश कुमार उर्फ सनी दिवाकर के साथ तय किया था। बीती 31 अगस्त 25 को लड़के तिलक करके को 51 हजार और पांच सदस्यों को 2100-2100 रुपये दिए थे। गोद भराई में पच्चीस लोग आए थे। उसके बाद लड़के के पिता सहित तीन लोग आए शादी की तैयारी के लिए दो लाख रुपये लेकर गए। उसके बाद दस लाख रुपये की डिमांड की गई। नहीं देने पर बरात नहीं लेकर आने की बात कही। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।