फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Fri, 16 Jan 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। श्री सनातन धर्म सभा के 47वें वार्षिकोत्सव और वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री शिव पार्वती मंदिर से सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। श्री शिव पार्वती मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश भुड्ढी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आयोजक मंडल का पुष्प वर्षा के बीच अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया।
कलश यात्रा में सबसे आगे ढोल बाजों की स्वर लहरियों के बीच सिर पर श्रीमद्भागवत धारण किए हुए अध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी चल रहे थे। उनके पीछे भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु और कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं। कलश यात्रा में सबसे पीछे सुसज्जित रथ पर सहारनपुर से आए कथावाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ विराजमान थे। कलश यात्रा आवास विकास से शुरू होकर गूलरभोज रोड और मुख्य बाजार होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी ने बताया कथावाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ 16 जनवरी से 22 जनवरी तक शाम तीन से छह बजे तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का बखान करेंगे। इस दौरान पंडित शिवप्रसाद अग्निहोत्री, वेदराज बजाज, अशोक हुडिया, लेखराज भुड्ढी, अशोक धीर, सोमनाथ छाबड़ा अंजू भुड्ढी, ज्योति छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें