फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को ब्लैकमेल कर वसूले तीन लाख रुपये: इंस्टाग्राम से खुला राज, लड़की ने लगाया था बलात्कार का आरोप, केस दर्ज

Thu, 30 Nov 2023 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ब्लैकमैल कर तीन लाख रुपये वसूले। पिता को इंस्टाग्राम से बेटे की करतूत का पता चला। अब बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ब्लैकमैल कर तीन लाख रुपये वसूले। इंस्टाग्राम से जब पिता को बेटे की करतूत पता चली तो अवाक रह गए। कोर्ट  के आदेश पर पुलिस ने बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी ताहिर खां ने कहा कि पांच जून को उनके मोबाइल पर पूजा खत्री निवासी प्रीत बिहार, रुद्रपुर ने फोन किया था। युवती का कहना था कि उसके बेटे शोयेब खान ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर दुराचार किया है और उसकी जिन्दगी खराब कर दी है। वह शोयेब के खिलाफ रिपोर्ट करा देगी। अगर रिपोर्ट से बचना है तो पांच लाख रुपये का इंतजाम करो। जब उसने शोयेब से बात की तो उसने जेल नहीं जाने की बात कहकर पूजा को पांच लाख रुपये देने के लिए कह दिया।

छह जून को वह दो लोगों के साथ पूजा खत्री से मिलने गया गया। यहां पूजा ने पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दी। अगले दिन रुद्रपुर कोर्ट में वह पूजा खत्री से मिला और तीन लाख रुपये में राजीनामा हो गया था। तीन अलग-अलग तारीख पर उसने पूजा को तीन लाख रुपये दे दिए। जिसमें एक लाख रुपये देने की वीडियो और राजीनामा उसके पास है। घटना के कुछ दिन बाद बेटे ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और अपनी मां सलमा जहां के फोन पर अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन की। कुछ देर चेट करने के बाद अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट करना भूल गया। जब उसने बेटे की इंस्टाग्राम आईडी चैक की तो वह पूजा खत्री की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा था।
विज्ञापन


दोनों आपस में लगातार इंस्टाग्राम में बात कर रहे थे। जिस पर उसे पता चला कि उसका बेटा शोएब, पूजा खत्री एवं दो अन्य लोगों ने साजिश के तहत योजना बनाकर प्रार्थी को ब्लैकमेल किया है और उससे तीन लाख रुपये वसूले हैं। उसने रुद्रपुर कोतवाली और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें