फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Thu, 10 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम नौसर में महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में अभियान चलाकर एक घर से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान उनकी शराब माफियाओं से तीखी नोक झोंक हुई। आक्रोशित महिलाओं ने बरामद शराब नष्ट कर दी । शराब विरोधी अभियान चला रही महिलाओं का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई  नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



यूपी से लगे गांवों में इन दिनों व्यापक स्तर पर चल रहे कच्ची शराब के कारोबार से ग्रामीण महिलाएं त्रस्त हैं। ग्रामीणों में शराब की लत बढ़ती जा रही है। इसके खिलाफ नौसर गांव की महिलाओं ने मुहिम छेड़ी है। महिलाएं गावों में घूमकर घर-घर बिकने वाली कच्ची शराब को पकड़ कर पुलिस को सौंपने लगी हैं।


ग्राम नौसर में बुधवार को लगभग दर्जन भर महिलाओं ने एक घर से छह लीटर शराब पकड़ी। इस दौरान महिलाओं की कच्ची शराब बेचने वालों से झड़प भी हुई। बाद में कंचनपुर सोसायटी अध्यक्ष जगविन्दर सिंह पप्पू ने दोनों पक्षों का राजीनामा कर सुधरने का एक मौका देने को कहा। अभियान में कमलेश देवी, बबीता, आशादार, शायना खान, मीरादेवी आदि  शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें