फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में कई दशक पीछे चला गया देश, विस चुनाव में सूद समेत लूंगा बदला: रावण

Thu, 27 Aug 2020 12:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा है कि मोदी के नेतृत्व में देश कई दशक पीछे चला गया है। उन्होंने दलित राजनीति के दम पर स्वार्थसिद्धि करने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि आगामी विस चुनाव में भाजपा के कृत्यों का बदला सूद समेत लिया जाएगा।

विज्ञापन


खटीमा से लौटते हुए भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण कुछ देर के लिए मुरादाबाद रोड पर पार्टी नेता समर खान के शोरूम पर रुके। रावण ने कहा कि कोरोना महामारी में भी भाजपा सरकार ने लोगों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया है।

भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती है लेकिन लोग अब इसके असली चेहरे से वाकिफ होने लगे है। कहा कि आजाद समाज पार्टी को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार एवं मध्यप्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


पार्टी अभिव्यक्ति की आजादी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में आजाद समाज पार्टी की अहम भूमिका होगी। कहा कि भाजपा ने उनकी आवाज दबाने के लिए जो कुकृत्य किए हैं, उसका बदला वह विस चुनाव में सूद समेत लेंगे। वहां पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें