फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई को बसाने में रामसुमेर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

Mon, 04 Dec 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते डीएम उदयराज सिंह और पूर्व वि
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और तराई के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की 40वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। डीएम उदयराज सिंह, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा ने डीडी चौक पर पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल ने वर्ष 1949 में तत्कालीन पीएम और सीएम के आह्वान पर तराई में भारत-पाकिस्तान के विभाजन से आए हिंदू, सिख परिवारों एवं यूपी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बसाने का कार्य किया।
विज्ञापन

राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.केदार सिंह शाही, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति न्यास के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, भारत भूषण चुघ, मोहन तिवारी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्व. पंडित राम सुमेर शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित की याद किया गया। वहां प्रधानाध्यापिका महिमा जोशी, अनिल चौहान, धर्मराज जायसवाल, बलजीत गाबा, राम प्रकाश गुप्ता, अजीत पाठक, अनुज पाठक आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें