फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 27 Sep 2025 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काॅलेज के बाहर हुए फायरिंग मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह कॉलेज के बाहर फायरिंग व बवाल के मामले में तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लापरवाही बरतने पर रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली, एएसआई अमित कुमार व कांस्टेबल गणेश धानिक को निलंबित कर दिया है।
सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में 24 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। छात्रसंघ चुनाव के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज के बाहर दोनों गुटों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। जिससे कॉलेज के अंदर व बाहर अफरा-तफरी मच गई थी। रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। जाम में कई स्कूली बसें, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन फंस गए थे। इस मामले में एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने पार्षद और हिस्ट्रीशीटर समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें