फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तस्करों ने काटे सागौन के 14 हरे पेड़

Sat, 27 Sep 2025 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेंजर ने तीन लोगों के खिलाफ फायरिंग की तहरीर दी
विज्ञापन

गूलरभोज। तस्करों ने 14 हरे पेड़ काट डाले। रेंजर ने तीन लोगों के खिलाफ विभाग की टीम पर फायरिंग कर फरार होने की तहरीर पुलिस को दी है।

पीपल पड़ाव रेंज में बुधवार की शाम को रेंज के प्लाट संख्या 40 में लकड़ी तस्करों ने सागौन के 14 हरे पेड़ काट डाले। वन क्षेत्र अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि पेड़ गिरने की आवाज आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर तस्कर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकार ने बताया कि टीम ने भागते हुए कुछ लोगों को पहचान लिया है। यह लोग पहले भी लकड़ी तस्करी करते हैं। विभाग के अनुसार कटे हुए पेड़ों के ठुठ पर अगली बार 50 पेड़ काटे जाएंगे। यह लिखकर तस्करों ने विभाग को खुली चुनौती भी दी है। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने मौका मुआयना कर आसपास के खत्ते वाले लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ मे फायरिंग होने की कोई जानकारी नहीं मिली। मौके पर पेड़ जरूर कटे हुए पाए गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



पेड़ो पर लिखी गई स्याही वन विभाग की

रेंजर पीसी जोशी के अनुसार पेड़ों पर अगली बार 50 पेड़ की चुनौती लिखी थी। उस लिखावट में प्रयोग की गई स्याही कहां से आई। पुलिस के अनुसार बताया गया कि जिस स्याही का यह प्रयोग किया गया है, वैसे ही स्याही वन विभाग खुद पेड़ो पर मार्किंग करता है। यह स्याही तस्करों के पास कहां से आई यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें