फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्वर्ण पदकों के साथ रामनगर डिग्री कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
रुद्रपुर में विजेता टीम को चैंपियन ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। 46वीं कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीतकर राजकीय महाविद्यालय रामनगर विजेता रहा, जबकि चार स्वर्ण पदक, छह रजत और पांच कांस्य पदक हासिल कर एमबीपीजी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी उप विजेता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में चली दो दिवसीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि 100 व 200 मीटर दौड़ में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग की संध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में एमबीपीजी कॉलेज की निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर हर्डल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में राजकीय महाविद्यालय रामनगर की कविता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में रामनगर की मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें