फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्रिकेट के मैदान में रामलीला के कलाकारों का धमाल

Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। अमरपुरी के मौर्य क्रिकेट अकादमी में रामलीला कमेटी के कलाकारों के बीच सद्भावना मैच हुआ। कलाकारों की सीनियर और जूनियर टीमों के बीच खेले गए मैच में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। मुकाबले में सीनियर एकादश ने जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जूनियर एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बनाए। बल्लेबाज ओमकार बेहड़ ने 142 रनों का योगदान दिया। सीनियर एकादश की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जूनियर एकादश के ओमकार को मैन ऑफ द् मैच घोषित किया गया। शिव पार्वती रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जुगनू डंग ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों के अनुरोध पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सद्भावना मैच कराने का निर्णय लिया था। यहां रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रेम सचदेवा, महामंत्री कमल अनेजा, संदीप बत्रा, शैंकी छाबड़ा, धीरज गुलाटी, वंश वर्मा, अजय कामरा, संजोग वाधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें