फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग ने रुदपुर को 5-1 से हराया

विज्ञापन
शक्तिफार्म में फुटबॉल टूर्नामेंट में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। रूदपुर में आयोजित नेताजी सुभाष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में रामबाग दिनेशपुर ने मेजबान रूदपुर को 5-1 से हराया। हैट्रिक गोल दागने वाले बृजेश को ‘मैन ऑफ द मैच’ ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन

खेल के पहले हाफ में रूदपुर के जीत ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद रामबाग की ओर से बृजेश ने गोल कर स्कोर को बराबर किया। 28वें मिनट में रुद्रपुर के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी की गलती पर रेफरी ने रामबाग के पक्ष में पेनाल्टी किक दिया। बृजेश ने इसे गोल में तब्दील कर टीम का स्कोर 2-1 किया दूसरे हॉफ के 24 वें मिनट में राहुल ने अपनी टीम की ओर से तीसरा गोल दागा। 28वें मिनट में बृजेश ने गोल दागकर अपना हैट्रिक पूरा किया। खेल समाप्ति से एक मिनट पूर्व सूरज ने टीम की ओर से पांचवां गोल दागकर रामबाग को 5-1 से जीत दिलाई। प्रतियोगिता में अखिलेश मंडल रेफरी, पंकज राय और जयंत मंडल कमेंटेटर, सुजीत विश्वास और रतन गुलदार स्कोरर, राकेश विश्वास और अमृत विश्वास लाइन मैन रहे। वहां अमित गोयल, सुबीर सरकार, चंद्र शाह, अमित हालदार, संजय बाछड़, प्रशांत मंडल, विवेकानंद, मनोज सरकार, मिंटू मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें