फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बने राम मंदिर : साध्वी प्राची

Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संबोधित डा. साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमुख हिंदूवादी नेता साध्वी डॉ. प्राची ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। बगैर राममंदिर बने देश में चुनाव की तिथि घोषित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को किच्छा रोड स्थित झील परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने कहा उत्तराखंड पूर्व प्रधानमंत्री अटल की देन है। उत्तराखंड वासियों को स्वाभिमान से जीने के लिए संघर्ष किया।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुए मुजफ्फरनगर कांड के दौरान केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस वीभत्स घटना के लिए उत्तराखंड की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का विदेशों में सम्मान और धमक बढ़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के अधूरे सपने आज पीएम मोदी पूरे कर रहे हैं। कहा कि देश में राम मंदिर के लिए संघर्ष चल रहा है। रामंदिर का निर्माण जल्द होगा। साध्वी बोलीं कि राममंदिर निर्माण शुरू न होने तक आगामी लोकसभा चुनाव न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि देश में बाबर का मकबरा बनाने के हिमायतियों को कड़ा सबक दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस हिंदू को विभिन्न जातियों में बांटकर फूट डालने का काम रही है, लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने ही कांग्रेस की पोल खोल दी।

बिल में घुस गया हैदराबाद का चूहा
रुद्रपुर। साध्वी प्राची ने ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि हिंदुओं के खिलाफ आग उगलने वाला चूहा उन्हें देखकर बिल में घुस गया। जब हैदराबाद गईं तो वह कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए कलंक की तरह हैं। ऐसे लोगों को उनकी करनी पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

दलित हिंदू समाज का धर्मांतरण रोकेगा धर्म जागरण मंच
रुद्रपुर। देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी उपेक्षित होकर दलित समाज के धर्मांतरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। उपेक्षित समाज के दूसरे धर्म अपनाने से रोकने की जिम्मेदारी धर्म जागरण मंच को सौंपी गई है। मंगलवार को कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में डॉ. साध्वी प्राची ने कहा उत्तराखंड में हिंदुओं के धर्मांतरण के नये मामले फिलहाल सामने नहीं आ रहे हैं। धर्म जागरण मंच को धर्मांतरण रोकने और उपेक्षित लोगों को सम्मान दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले वर्ष खटीमा के वन महोलिया क्षेत्र के पास समुदाय विशेष द्वारा धर्मांतरण कराने की घटना की जानकारी से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की जांच कराई जाती है। साध्वी ने कहा कि उनका कोई बयान विवादित होता है। वह सच बोलने का साहस रखती हैं। जब भी हिंदुत्व पर कोई संकट आएगा वह खुलकर सामने आएंगी।

अटल के साथ क्रांतिकारी ऊधमसिंह को भी याद किया
रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जयंती पर शहीद ऊधमसिंह को भी याद किया। साध्वी प्राची ने अपने संबोधित की शुरुआत ही ऊधमसिंह को नमन करके की। उन्होंने कहा जिनकी बदौलत आज हम स्वाभिमान से जी रहे हैं उन्हें हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

चुनाव के लिए जनाधार दिखाने का प्रयास
रुद्रपुर। कार्यकर्ता सम्मान समारोह के जरिए संयोजक मेयर सोनी कोली और उनके पति भाजपा नेता सुरेश कोली ने निकाय चुनाव के लिए अपना जनाधार दिखाने का प्रयास किया। वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से आशीर्वाद मांगते भी नजर आये। साथ ही नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटे अन्य दावेदारों की भी कार्यक्रम में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें