फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राकेश मंडल अध्यक्ष, देवाशीष बने महासचिव

Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शक्तिफार्म के निर्मलनगर में नव गठित दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी
विज्ञापन
शक्तिफार्म। निर्मलनगर में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव और दशहरा मेले के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से राकेश मंडल अध्यक्ष और देवाशीष सरदार महासचिव चुने गए।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। महोत्सव के दौरान बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आयोजन के क्रियान्वयन के लिए गठित कमेटी में प्रदीप मंडल को उपाध्यक्ष, तरुण मंडल को उपसचिव, तपन साना को कोषाध्यक्ष, देव सरकार को उप कोषाध्यक्ष तथा मधुसूदन मंडल को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कालीपद मंडल, किरन साना, विमलकृष्ण मंडल, निमाई मंडल, खोकन बाछड़, खगेन राय, दिलीप बाछड़, प्रशांत सरदार, सपन मंडल, नरेश साना और अशोक सरदार को संचालक मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें