फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 20 किमी के दायरे में रहने वालों के लिए फ्री हो टोल

Mon, 10 Aug 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
लालपुर में टोल फ्री करने की मांग को लेकर बैठक करते ग्रामीण
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर क्षेत्र के निवासियों ने हाईवे पर चुकटी गांव के टोल पर 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों का तर्क है कि खेत-खलिहानों में आने-जाने वाले किसानों को टोल के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लालपुर के ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों के साथ बैठक की। इसमें टोल फ्री करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने लालपुर में हाईवे पर लगे कैमरों को भी हटाने की बात कही। हरविंदर सिंह चुघ ने बताया कि खेत-खलिहान पर आने-जाने वाले किसान रोज कैमरों के कारण चालान कटवा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई किसान बाइक पर खेत से चारा ला रहा होता है तो उसे घर आकर पता चलता है कि उसका मोटा चालान कट गया है।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि टोल के 20 किमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड देखकर टोल फ्री किया जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि बुधवार के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह कलसी, संतोख सिंह रंधावा, बलजीत गाबा, गोल्डी जग्गू, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें