फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में सुबह हल्की बारिश, दिन में फिर उमस

Sun, 23 Apr 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
बारिश से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ घने बादलों ने पूरे तराई को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। पिछले कई दिनों से हो रही गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर बाद एकाएक तेज धूप से फिर उमस बढ़ गई। हालांकि शाम छह बजे के बाद फिर से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शनिवार सुबह मौसम के बदलने मिजाज ने एकाएक ठंडक का अहसास करा दिया।
विज्ञापन


खेतों में खड़ी किसानों की गेहूं की पकी फसल के प्रति किसान चिंतित दिखे, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने जहां किसानों की चिंताएं खत्म की वहीं आम लोगों को फिर से उमस से जूझना पड़ा। हालांकि पिछले तीन-चार दिन के अंतराल में लगातार तराई का पारा 36 डिग्री को पार कर गया था, इससे उमस के साथ ही लू के थपेड़े भी चलने लगे थे, शनिवार को मौसम के बदले मिजाज ने थोड़ा गर्मी से राहत जरूर महसूस कराई है। उधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 24 घंटे के अंतराल में मैदानी क्षेेत्रों में फिर से बारिश और अंधड़ की आशंका है।

काशीपुर। शनिवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव से आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। सुबह आठ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और दिनभर लोगों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें