फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह हुई बारिश, दोपहर को खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुबह करीब एक घंटा हल्की बारिश होने से रुद्रपुर वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर के समय फिर धूप खिल गई। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में शनिवार को हल्की और रविवार को मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह करीब नौ बजे से बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। करीब 10 बजे तक बारिश जारी रही। बारिश से बचने के लिए नैनीताल हाईवे और बाजार क्षेत्र में लोग छाता लगाकर गुजरते हुए नजर आए। इस कारण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली लेकिन बाद दोपहर करीब 12 बजे फिर से धूप खिल गई। जिले भर में 15.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में हल्की बारिश हो सकती है जबकि नैैनीताल में मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को ऊधमसिंह नगर में 20 से 30 एमएम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें