16केटीएम10पी-खटीमा के चकरपुर पुलिस चौकी के पीछे संपर्क मार्ग को लेकर रेलवे के अधिकारियों के साथ निर
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। चकरपुर पुलिस चौकी के पीछे रेलवे की ओर से ग्रामीणों के संपर्क मार्ग में बाधा के मामले में रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग से पहले निर्मित अंडर पास ब्रिज से मार्ग देने पर सहमति जताई। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी है।
ग्राम बिलहरी में पुलिस चौकी के पीछे रेलवे लाइन क्रास कर कुटरी-पचौरिया के लिए संपर्क मार्ग में बाधा होने से ग्रामीणों में रोष था। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता दिलाने की मांग उठाई थी। इस पर एसडीएम ने रेलवे को निर्देशित किया था।
बृहस्पतिवार को रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर अनिरुद्ध शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजेंद्र सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट आदि ने निरीक्षण किया। इसके बाद मार्ग को लेेकर चर्चा हुई।
एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग अंडर पास ब्रिज पर मार्ग की सहमति दी है। वहां पर राकेश बिष्ट, होशियार सिंह खोलिया, जीवन वल्दिया, शेर सिंह शेरदा, राम सिंह, कृष्णा सिंह आदि थे।