फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जोड़ मेला में रागी जत्थों ने कीर्तन व गुरुवाणी का किया बखान

Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। संत बाबा हिम्मत सिंह जी की याद में 77वां जोड़ मेला का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा में रागी जत्थों ने कीर्तन व गुरुवाणी का बखान किया।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में ग्राम दुर्गापुर स्थित गुरुद्वारा में संत बाबा हिम्मत सिंह जी की याद में 77वां जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला आठ मार्च तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को जोड़ मेला के दौरान ग्राम दुर्गापुर स्थित गुरुद्वारा में बीती 4 मार्च से शुरू हुए अखंड पाठ का आज सुबह भोग पड़ा। इसके बाद रागी जत्थों ने कीर्तन व गुरुवाणी का गुणगान किया।
शुक्रवार की रात दूसरे दीवान की शुरूआत रात साढ़े नौ बजे की गई। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को पुपुलिस प्रशासन की देखरेख में दुर्गापुर गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगवाई में निकाल गया था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में संगत ने शिरकत की। वहीं आयोजन के दौरान क्षेत्र के अलावा आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है और दरबार साहिब में मत्था टेका। वहीं मेले में खेल-खिलौने के अलावा खानपान के स्टाल सजे हुए हैं। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि जोड़ मेला का पुलिस-प्रशासन की देखरेख में आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें