फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

Tue, 25 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 यूपी सीमा से लगे बनगवां गांव से लगे जंगल में एक पखवाड़े पहले शराब माफियाओं द्वारा की गई मारपीट और जलाए जाने से गंभीर रूप से घायल की मंगलवार सुबह हल्द्वानी के अस्पताल में मौत हो गई। सत्रह मील पुलिस द्वारा अब कोई कार्रवाई नहीं करने से खफा ग्रामीणों ने सत्रहमील चौकी पर शव के साथ जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ डा. उत्तम सिंह नेगी ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

 12 अगस्त को बनगवां निवासी करनैल सिंह (42) पुत्र बचन सिंह पास के ही जंगल में गया हुआ था जहां उसने कुछ शराब बनाने वालों को देखा तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर शराब माफियाओं ने उसके साथ मारपीट की और उसे आग लगा दी। पीड़ित का उसी दिन से पहले सीएचसी खटीमा और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। जिसने मंगलवार सुबह को हल्द्वानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की रिपोर्ट लिखना तो दूर उनकी तहरीर तक नहीं ली। पुलिस की उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर बाद सत्रहमील पुलिस चौकी के समक्ष शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। एक पखवाड़े तक कार्रवाई नहीं करने वाली पुलिस अब रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार है। जाम और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ डा.नेगी और कोतवाल अजय ध्यानी, तहसीलदार धनी राम, कानूनगो गिरवर सिंह, पटवारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। बाद में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम खुला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें