फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलभट्टा एसओ लाइन हाजिर, दिनेशपुर का सिपाही सस्पेंड

Thu, 29 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 एसएसपी के निर्देशों को नहीं मानना दिनेशपुर थाने के सिपाही को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलभट्टा थाने के एसओ को एक साल पुराने मामले को छिपाने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल को पुलभट्टा थाने का नया एसओ बनाया गया है।

 एसएसपी ने दो दिन पहले जिले में 367 कांस्टेबलों के तबादले किए थे। लेकिन दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र ने वर्तमान थाने से कार्यभार नहीं छोड़ा। इस पर एसएसपी केवल खुराना ने सिपाही सुरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही की रवानगी नहीं होने पर एसओ दिनेशपुर से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

वहीं एक साल पहले पंजाब में दबिश देने गई टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। टीम में शामिल सिपाही ने ग्रामीणों के समक्ष उठक-बैठक लगाई थी। यह वीडियो वायरल होने के बाद काशीपुर थाने के सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। काशीपुर एएसपी की जांच में टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर भी दोषी पाए गए। एसएसपी खुराना ने बताया कि एक साल पहले टीम में शामिल और वर्तमान में पुलभट्टा एसओ आरएस डांगी ने वापस आने के बाद घटना अधिकारियों से छिपाई थी।
विज्ञापन

 घटना का विवरण जीडी में दर्ज नहीं किया। जिस वजह से एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल को पुलभट्टा का नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें