फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में पकड़ी साढ़े चार लाख की टैक्स चोरी

Thu, 29 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 व्यापार कर विभाग की एक टीम ने तीन ट्रांसपोर्टरों के गोदामों में सर्वे किया। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। छापे की सूचना से कई ट्रांसपोर्टर गोदामों को बंद कर खिसक लिए। सर्वे में तीनों ट्रांसपोर्टरों के यहां से करीब साढ़े चार लाख की सेल्स टैक्स चोरी पाई गई।
बुधवार को व्यापार कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह के नेतृत्व में व्यापार कर विभाग की एक टीम ने पुलिस के साथ अलीगंज मार्ग पर स्थित एक बड़े ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापा मारकर सर्वे किया। जहां पर टीम ने अभिलेखों के साथ ही बिना टैक्स के माल की भी जांच की।
विज्ञापन

 इसके बाद टीम ने चीमा चौराहा स्थित पुरानी अनाज मंडी स्थित उत्तरांचल ट्रांसपोर्ट कंपनी व अनेजा ट्रांसपोर्ट कंपनी का भी सर्वे किया। दोनों स्थानों पर भी अभिलेखों की गहनता से जांच की। इधर जैसे ही अन्य ट्रांसपोर्टरों को सेल्स टैक्स टीम के सर्वे की जानकारी मिली। वह गोदामों का शटर बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन

 डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह ने बताया कि यह सर्वे की कार्रवाई थी। तीनों गोदामों में सर्वे में लगभग 11 लाख का माल बिना टैक्स के पकड़ा गया है। जिसमें करीब साढ़े चार लाख की टैक्स चोरी पाई गई है। तीनों ही ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें