फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से पटीं हैं शहर की सड़कें, शहरवासी हुए परेशान

Mon, 08 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में लगे कूड़े के ढ़ेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार जहां मोबाइल एप और विज्ञापन के सहारे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने एवं आगे बढ़ाने की कवायद में लगी है। वहीं दूसरी और शहर में निगम की लापरवाही के चलते शहरवासी कूड़े के ढेर से परेशान हैं, बावजूद इसके निगम के कर्मचारी शहर के कूचों गलियों की सुध नहीं ले रहे।


हफ्ते महीने गुजरने के बाद भी सड़कों पर कचरे का ढेर लगा रहता है। सफाई को लेकर निगम की व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से कूड़ा कई दिन तक खुले में पड़ा रहता है, जिससे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा रहता है। वहीं बरसात के मौसम में आए दिन बारिश होने से कूड़े में पानी भरने से बदबू आने लगती है तो वहीं गंदगी में पैदा होने वाले मच्छरों से भी डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


हालांकि यह क्षेत्र निगम के अंतर्गत आता है, बावजूद इसके शहर की साफ सफाई को लेकर इतना सजग नहीं है। हाल ही में प्रभारी डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने एक बैठक में अधिकारियों को सफाई के प्रति उचित कदम उठाने की नसीहत दी थी। जिसका अधिकारियों पर कोई खासा असर नहीं पड़ा जिससे सफाई को लेकर शहर की स्थिति अभी भी पहले की तरह बनी हुई है। वहीं दूसरी और निगम के पर्याप्त सफाई कर्मचारी नहीं होने का रोना है,

जबकि निगम के द्वारा जुटाए आंकड़े के अनुसार अभी डेढ़ सौ सफाई कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शहर का मुख्य बाजार, रोडवेज से लगा हुआ क्षेत्र व रम्पुरा में सफाई को लेकर बहुत बुरा हाल है। ऐसे में निगम को सफाई को लेकर अति आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

 नगर निगम की मेयर सोनी का कहना है कि शहर में अभी निगम के पास कुल डेढ़ सौ कर्मचारी हैं जिनमें 55 स्थाई हैं एवं 95 कर्मचारी संविदा पर हैं। फिर भी सफाई को लेकर निगम के पास पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन


हमने 350 कर्मचारी और मांगे हैं लेकिन इस दिशा में सरकार ने निर्णय नहीं लिया है। सरकार ने निगम तो बना दिए हैं लेकिन उनमें अभी भी कई कमियां हैं। शहर की सफाई व्यवस्था कम कर्मचारियों के कारण भी निरंतर हो रही है। जहां गंदगी के ढेर हैं उन्हें उठवा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें