रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले की कुल 373 ग्राम पंचायतों व 273 क्षेत्र पंचायत वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और अनारक्षित श्रेणी में सीटों का वर्गीकरण किया गया है। जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्ड के आरक्षण का निर्धारण क्षेत्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाले वर्ग के घटते क्रम के अनुसार किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत और ब्लाॅक प्रमुख पद का आरक्षण, आरक्षण के वर्गीकरण के अनुसार किया गया है।
ब्लाॅकवार क्षेत्र पंचायत वार्ड और ग्राम पंचायतों की संख्या
ब्लाॅक - क्षेत्र पंचायत वार्ड - ग्राम पंचायतों की संख्या
1- खटीमा - 40 - 59
2- सितारगंज - 40 - 76
3- रुद्रपुर - 40 - 42
4- गदरपुर - 40 - 52
5- जसपुर - 40 - 51
6- बाजपुर - 40 - 59
7- काशीपुर - 33 - 34
ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति
खटीमा : 11 अनुसूचित जनजाति महिला, 10 अनुसूचित जनजाति, 04 अनुसूचित जाति महिला, 04 अनुसूचित जाति, 15 महिला, 15 अनारक्षित।
रुद्रपुर : 04 अनुसूचित जाति महिला, 03 अनुसूचित जाति, 07 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 07 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला, 10 अनारक्षित।
सितारगंज : 11 अनुसूचित जनजाति महिला, 10 अनुसूचित जनजाति, 04 अनुसूचित जाति महिला, 03 अनुसूचित जाति, 05 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 05 अन्य पिछड़ा वर्ग, 19 महिला, 19 अनारक्षित।
बाजपुर : 06 अनुसूचित जनजाति महिला, 05 अनुसूचित जनजाति, 04 अनुसूचित जाति महिला, 03 अनुसूचित जाति, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 05 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला, 15 अनारक्षित।
काशीपुर : 05 अनुसूचित जाति महिला, 05 अनुसूचित जाति, 04 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 03 अन्य पिछड़ा वर्ग, 09 महिला, 08 अनारक्षित।
जसपुर : 04 अनुसूचित जाति महिला, 04 अनुसूचित जाति, 09 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 08 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला, 13 अनारक्षित।
गदरपुर : 05 अनुसूचित जनजाति महिला, 05 अनुसूचित जनजाति, 02 अनुसूचित जाति महिला, 02 अनुसूचित जाति, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला, 13 अनारक्षित।