फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम के इंजीनियरों व कर्मचारियों ने की एकीकरण की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर के पेयजल निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते इंजीनियर व कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पेयजल निगम के एकीकरण की मांग के लिए इंजीनियर और कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। उन्होंने कहा कि अगर एक सूत्री मांग पूरी नहीं हुई तो वे 28 अक्तूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम की ओर से घोषित किए गए चरणबद्ध आंदोलन के तहत सुबह 10 बजे से इंजीनियरों और कर्मचारियों ने पेयजल निगम कार्यालय पर गेट मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से पेयजल निगम के एकीकरण की मांग की जा रही है। एकीकरण से उपभोक्ताओं की कई समस्याओं का हल तेजी से होगा और जल जीवन मिशन योजना भी राज्य में 2024 तक पूरी हो सकेगी। बताया गया कि कर्मचारियों को मई से जुलाई का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन नहीं मिल सकी है। इसके बाद डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। वहां पर समिति के जिला संयोजक ललित जोशी, राजेंद्र महत्रोलिया, प्रदीप सैनी, पद्मादत्त, श्याम लाल, सुभाष भट्ट, विपिन चक्रवर्ती, गोविंद खनायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें