फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन के विरुद्ध की नारेबाजी

Tue, 21 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खटीमा (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खटीमा फइबर्स को बैंकों द्वारा सीज किए जाने से बेरोजगार हुए श्रमिक कर्मियों ने गेट पर हंगामा किया। कारखाना कर्मियों ने बैंक के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उन्हें बेरोजगार करने का आरोप लगाया। मजदूरों की एक महीना बीस दिन का वेतन भी अभी बकाया है।
विज्ञापन

कारखाना श्रमिकों ने बैंक प्रबंधन पर आरोप जड़ा कि आखिर इतना उधार होने तक क्यों दिया जाता रहा रुपया यह भी जांच का विषय है। मजदूरों ने कहा कि कारखाना दयनीय हालत में था, लेकिन इसके बावजूद एक नहीं तो दो माह में उनकी मजदूरी का भुगतान मिल जाता था, जिससे उनके परिवार पल रहे थे। लेकिन अचानक की गई इस कार्रवाई से उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि भूख और बेरोजगारी से यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए बैंक प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा जिसने चलते हुए कारखाने को बंद कर मजदूरों को बेरोजगार किया है। कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के विरुद्ध आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया। इस अवसर पर एसके शर्मा, सुरेंद्र बिष्ट, राम केवल, चुन्नी लाल, रुद्रपाल, राजीव सक्सेना, हरि सिंह, मोइन खान, रामचंदर, शाहिद, रुद्रप्रताप, जीवन आर्य, हरि सिंह, जीवन अधिकारी, राम बहादुर, रामबाबू, अनिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें