फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन विश्वास पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर नकली शराब पीने से किसी व्यक्ति की मौत होती है तो पुलिस प्रशासन के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। तनेजा ने कहा कि पहले भी दो तीन बार अवैध शराब के कारोबार को बंद करने को लेकर लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिसका नतीजा यह है कि आज शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह विरोध करने वालों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि एक सप्ताह में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद मोहन खेड़ा, प्रीति साना, छेदालाल राठोड़, उमा सरकार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें