फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड देने की मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से शुरू की गई मुहिम को विभिन्न संगठनों को साथ मिल रहा है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा की अगुवाई में विभिन्न संगठनों लोगों ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने केे बाद धरना दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे देने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मी सबसे अधिक अनुशासित जिम्मेदार और मित्रता पूर्ण व्यवहार वाले हैं। यदि उनको 4600 रुपये से घटाकर 2800 रुपये ग्रेड दिया जाता है तो यह अन्याय है। बढ़ती महंगाई में तनख्वाह कम करने के बजाए बढ़ाने की आवश्यकता है। कहा कि सुशील और ओंकार सिंह ढिल्लो इस मांग को लेकर रुद्रपुर से खटीमा तक पदयात्रा करने जा रहे हैं। सरकार को जायज मांग को मानना ही होगा। वहां पर दिल्ली के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला पंचायत सदस्य लखवीर सिंह लक्खा, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश उपाध्यक्ष विमल घरामी, युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सचिन तनेजा, भाईचारा मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार, राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट, हैप्पी रंधावा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें