फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के पानी से कृष्णा विहार व बालाजी पुरम कॉलोनी के लोग परेशान

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कालोनियों के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृष्णा विहार और बालाजी पुरम कालोनी में गंदे पानी की निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वनखंडी फेस-4 स्थित दोनों कालोनियों में बारिश का पानी और गंदा पानी फुलसुंगा की तरफ से खोल दिया जाता है। कालोनी में नाली नहीं होने के चलते सड़कों में पानी जमा हो गया है। इसके चलते सड़कें भी खराब हो गई हैं। बताया कि पिछले साल मेयर और पार्षद ने सड़क का निरीक्षण करवाया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां आशाराम, संगीता, पिंकी वर्मा, मीना बिष्ट, विनीता, हेमा बिष्ट, प्रेमा मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें