खटीमा में प्रभारी प्राचार्य केबी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थ
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी महाविद्यालय में इसी सत्र से एमकॉम की कक्षाएं संचालित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रभारी प्राचार्य केबी श्रीवास्तव के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक अगस्त 2020 को उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षाएं संचालित कराने की घोषणा की थी। इसके बावजूद एमकॉम की कक्षाएं नहीं शुरू हुईं। इससे बीकॉम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को एमकॉम करने के लिए खटीमा छोड़कर अन्य महाविद्यालयों में जाना पड़ेगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, प्रमोद गड़कोटी, अम्बुज चौहान, समीर, अदनाम, निकिल पांडेय, हिमांशु चौहान, विशाल पटेल, अशरफी वर्मा आदि थे।