फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को भेजा

Sat, 17 Feb 2024 03:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मिनी कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार अटरिया मोड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर के बाहर सांकेतिक धरना दिया। 
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने को लेकर गरजीं भोजनमाताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मिनी कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार अटरिया मोड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर के बाहर सांकेतिक धरना दिया। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करवाया जा रहा है लेकिन कार्य के अनुसार मानदेय नहीं मिलता।

विज्ञापन


उनकी मांग है कि न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 18,000 रुपये मानदेय दिया जाए। सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये दिए जाएं तो शेष जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें। उन्हें गोल्डन कार्ड और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उच्चीकरण का जीओ शीघ्र जारी हो। इस दौरान गीता पपोला, शाहजहां, चंद्रावती, कुसुम लता, भगवती आर्य आदि मौजूद रहे।

ये पढ़ें- Kashipur: करोड़ों की ठगी कर फाइनेंस कंपनी का संचालक फरार, रकम दोगुनी करने का दिया लालच; यहां 25 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजनमाता कामगार यूनियन की जिलाध्यक्ष रेखा राणा ने कहा कि सरकार ने भोजनमाताओं का मानदेय 5000 रुपये किए जाने की घोषणा की थी, जो अभी तक लागू नहीं की गई। इसे शीघ्र लागू किया जाए। जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम हो रही है, वहां भोजनमाताओं को हटाने के बजाए अन्यत्र समायोजित किया जाए। भोजनमाताओं को दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा योजना और भविष्य निधि योजना का लाभ दिए जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें