फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनकी मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेसी एवं ग्रामीणों में उबाल, मार्ग पर दिया धरना

विज्ञापन
खटीमा के छिनकी मार्ग पर धरना देते कांग्रेसी एवं ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। छिनकी मार्ग की दुर्दशा से आक्रोशित कांग्रेसियों ने ब्यानधुरा मंदिर के पास मार्ग में जाम लगाकर मार्ग के जीर्णोद्घार की मांग की। मार्ग पर धरने में बैठे कांग्रेसियों के साथ ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व भी गड्ढों में तब्दील इस मार्ग के जीर्णोद्घार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि के ईई जीएस रावत ने 20 दिन में मार्ग के जीर्णोद्घार करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

कंजाबाग तिराहे से छिनकी मार्ग की वर्षों से चल रही दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी एवं पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा की देखरेख में ग्रामीणों ने धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार की उदासीनता पर जमकर हंगामा काटा। वहां पर प्रकाश चंद, इमरान खान, सतपाल सिंह, आमीर मंसूरी, भूपेंद्र गंगवार, मो. अकरम, आनंद सिंह, हरीश रौतेला, मोहन ततरारी, मो. ताहिर, रोहित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें