फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी बूटियों पर स्थानीय निवासियों का हो अधिकार: किशोर

विज्ञापन
रुद्रपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नौ सूत्री मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जड़ी बूटियों पर स्थानीय निवासियों का अधिकार हो और शिक्षा और स्वास्थ्य की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बताया कि आंदोलन सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम भवन में किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार आंदोलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में फसलों को बचाना चुनौती बन गया है। किसान जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचाकर बाजार में बेचता है तो उचित दाम नहीं मिल पाता। देश का किसान सरकार की नीतियों के खिलाफ आज सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार उन संभावनाओं को तलाश नहीं पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर, बिजली-पानी नि:शुल्क देने, एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी व पत्थर नि:शुल्क देने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, जंगली जानवरों से फसल के नुकसान पर प्रति नाली पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने व राज्य में अविलंब चकबंदी करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव नंदलाल, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हिमांशु गावा, अरुण पांडे, दिलीप अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें