फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ होगा जनसंघर्ष: नौटियाल

विज्ञापन
सितारगंज के भूड़ गांव में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अब जनसंघर्ष होगा। इसके लिए हर गांव में संगठन का गठन किया जाएगा। कहा कि कानून वापस लिए जाने तक किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नानकमत्ता उप तहसील के ग्राम भूड़ में जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसके बाद किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रांतीय महामंत्री नौटियाल ने कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को तीनों कृषि कानूनों की जानकारी दी जा रही है। कानूनों का विरोधी जारी है। किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल पककर तैयार है इसलिए फसल भी काटी जाएगी और आंदोलन भी चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैय्या बदलकर किसानों के हित के लिए कानून वापस ले। वहां किसान नेता सतीश धौलाखंडी, निर्मल सिंह, राधा राना, सुखविंद कौर, अमृतपाल सिंह, करम सिंह, सुनीता देवी राना, भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें