जसपुर में हाइवे से डिवाइडर हटवाते राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। धर्मपुर चौराहे और ग्राम गुलरगोजी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर लगाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटा और पूर्व विधायक का घेराव कर डिवाइडर हटाने की मांग की। पूर्व विधायक के बात करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने हाईवे से डिवाइडर को हटा दिया।
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मियों ने धर्मपुर चौराहे और गूलरगोजी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर लगा दिए थे। जिससे ग्रामीणों को अपने खेतों में आने- जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल के नर्सिंग होम पहुंचकर उनका घेराव किया और हंगामा काटा।
इस पर पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के तकनीकी प्रबंधक प्रतीक पांडे को घटना से अवगत कराया। वहां पर सतीश फौजी, अमरजीत बाजवा, मनजीत सिंह, नौबहार सिंह, जितेंद्र चौधरी, सुभाष सिंह, वेद प्रकाश, मनप्रीत लाडी, मनदीप चौधरी आदि थे।