फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का धरना शुरू

विज्ञापन
बाजपुर तहसील में धरना देते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। अतिक्रमणकारियों को राजीव आवास योजना का लाभ देने सहित सात सूत्री मांगों लेकर केलाखेड़ा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। आंदोलनकारियों ने 26 दिसंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को केलाखेड़ा निवासी सपा नेता शाहेरूम उर्फ टोनी पठान के नेतृत्व में छह सामाजिक कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। सपा नेता टोनी पठान ने बताया कि 11 दिसंबर को डीएम को पत्र भेजकर सरकारी भूमि पर काबिज लोगों को नगर पंचायत की ओर से राजीव आवास योजना का लाभ देने, शौचालय को तोड़कर सामग्री को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। पठान ने सफाई उपकरण में धांधली, नगर पंचायत अध्यक्ष पर पहले निर्माण हुए कार्यों की फिर से निविदा सूचना निकालने सहित कई घोटाले करने का आरोप लगाया है। पठान ने बताया कि उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित मेें शिकायत करने केे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्द ही नगर पंचायत में किए घोटालों की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो 26 दिसंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। धरने पर पूर्व सभासद अकरम खां, यादराम सिंकदर, सिराज अली, मनफूल, दानिश, तस्लीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें